Skip to main content

Karate Kids Legends Review: पूत के पांव पालने में दिखे, युग देवगन की आवाज पर चला जादू, फिल्म वन टाइम वॉच

 Karate Kids Legends Review: पूत के पांव पालने में दिखे, युग देवगन की आवाज पर चला जादू, फिल्म वन टाइम वॉच

                 

Karate kids Legends

Karate Kids Legends Review: जैकी चैन की फिल्म Karate Kids Legends आई है. फिल्म को हिंदी में भी रिलीज किया गया है और इसके हिंदी वर्जन में अजय देवगन और उनके बेटे युग देवगन ने आवाज दी है. हिंदी वर्जन होने की वजह से मुंबई में फिल्म का एक बड़ा इवेंट भी किया गया जिसमें अजय बेटे युग के साथ दिखे. युग की आवाज कमाल की है, ये फिल्म वन टाइम वॉच है. फिल्म में ऐसा कुछ खास नहीं है लेकिन हिंदी वर्जन में अजय और युग के होने की वजह से एक क्रेज जरूर है और युग यहां पूरे नंबरों से पास हुए हैं.


कहानी

ये कहानी है li fong नाम के लड़के की जो बीजिंग से अपनी मां के साथ न्यूयॉर्क शिफ्ट हो जाता है. बीजिंग में वो Mr han यानि जैकी चैन से कुंग फू सीखता था लेकिन अब उसकी मां ने उससे वादा लिया है कि वो लड़ेगा नहीं. लेकिन यहां आकर उसकी एक गर्लफ्रेंड बनती हैं, गर्लफ्रेंड के पापा कर्ज में हैं. उन्हें कर्जदार परेशान कर रहे हैं, और फिर उनके लिए उसे कैसे फाइट करनी पड़ती है. कराटे सीखने पड़ते हैं, यही कहानी है.


 कैसी है फिल्म

ये एक बहुत ही एवरेज वन टाइम वॉच फिल्म है जिसकी कहानी बहुत ही नॉर्मल है. ऐसी कहानियां हम बॉलीवुड फिल्मों में काफी सुन चुके हैं. तो यहां कहानी में कुछ नया नहीं लगता. फाइट सीन अच्छे हैं, न्यूयॉर्क के लोकेशन अच्छे लगते हैं, न्यूयॉर्क को अच्छे से दिखाया गया है. लेकिन फिल्म काफी प्रिडिक्टेबल है, आप आराम से बता देते हैं कि आगे क्या होगा. बस कैसे होगा, ये देखना होता है और कैसे होगा भी कोई इतना कमाल नहीं होता कि आप वाह वाह कर उठें.


 एक्टिंग

Ben wang ने अच्छी एक्टिंग की है. युग देवगन ने हिंदी में उन्हें आवाज दी है और युग ने हर इमोशन में कमाल आवाज दी है. उनके वॉयस एक्सप्रेशन कमाल के हैं, चाहे वो रोमांस हो, डर हो, फाइट हो, कहीं नहीं लगा कि युग की आवाज सूट नहीं कर रही. जैकी चैन का काम ठीक ठाक है, अजय देवगन ने उन्हें आवाज दी है और अजय की आवाज हमारे दिमाग में इस कदर बसी हुई है कि जैकी पर वो सूट करती नहीं लगती. शुरू में काफी अटपटी लगती है लेकिन बाद में ठीक लगने लगती है लेकिन युग का जवाब नहीं. एक डायलॉग है कि एक दिन में सिंघम बनेगा, यहां वो एक दिन में सिंघम बन गए हैं. इनके अलावा बाकी के एक्टर्स ने भी ठीक ठाक काम किया है.


 डायेरक्शन और राइटिंग


rob lieber ने कहानी लिखी है और jonathan entwistle ने डायरेक्ट किया है. कहानी में दम नहीं है, कहानी इतनी नॉर्मल है कि लगता नहीं कि ये जैकी चैन की फिल्म की कहानी है. डायरेक्शन ठीक है लेकिन कहानी पर काम होता तो मजा आता.


 अगर जैकी चैन के फैन हैं और युग देवगन की आवाज सुनना चाहते हैं तो देखिए - Karate kids Legends 


 Rating -3 स्टार्स Given By ABP News Network 🛜 



Comments

Popular posts from this blog

Why is Google celebrating idli with a Doodle today?

                           Google doodle image Synopsis Google honored the iconic South Indian dish idli with a special doodle, showcasing its rich cultural and culinary legacy. The artwork depicted the entire idli-making process, from ingredients to serving, highlighting its status as a nutritious, vegan, and gluten-free superfood enjoyed globally. This tribute celebrates idli's ability to unite people across regions and generations. --------------------------------------------------------------------------- The doodle transforms the Google logo into idlies, batter bowls and chutneys on a traditional banana leaf . It brings global attention to the breakfast that is enjoyed by millions. Google wrote, " Today's Doodle celebrates idli, a savoury, steamed South Indian cake made from a fermented batter of rice and urad dal." The Doodle, published on Google’s official Doodles portal , marks a cultural tribute rather tha...

2025 के टॉप 10 वायरल सोशल मीडिया चैलेंज जो आपको ज़रूर ट्राई करने चाहिए!

  2025 के टॉप 10 वायरल सोशल मीडिया चैलेंज जो आपको ज़रूर ट्राई करने चाहिए!☺ सोशल मीडिया आजकल हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बन चुका है, और 2025 में यह और भी धमाकेदार होने वाला है! इंस्टाग्राम, टिकटॉक, और X पर हर दिन नए-नए चैलेंज वायरल हो रहे हैं, जो लोगों को हँसाते हैं, जोश दिलाते हैं, और क्रिएटिविटी दिखाने का मौका देते हैं। मैंने हाल ही में अपने दोस्तों के साथ एक चैलेंज ट्राई किया, और मज़ा इतना आया कि सोचा आपके लिए 2025 के टॉप 10 वायरल चैलेंज की लिस्ट लाऊँ। इन चैलेंज को ट्राई करें, अपने दोस्तों को टैग करें, और https://viralscoopin.blogspot.com/ पर अपनी वीडियो शेयर करें! 1. #DanceWithYourPet चैलेंज अपने पेट के साथ डांस करें और उसे इंस्टाग्राम रील पर पोस्ट करें। देसी गाने जैसे “टुनक टुनक” या “बदतमीज़ दिल” पर अपने कुत्ते या बिल्ली के साथ थिरकें। यह चैलेंज इतना क्यूट है कि लोग इसे बार-बार देखेंगे! 2. #10SecondMakeover चैलेंज 10 सेकंड में मेकअप या आउटफिट चेंज करके वीडियो बनाएँ। बॉलीवुड स्टाइल में ट्राई करें – जैसे साड़ी से जींस में स्वैप! यह चैलेंज टिकटॉक पर धूम मचा रहा है। 3. #DesiJugaad चैले...

2025 में Rs.15,000 से कम के टॉप 10 बजट स्मार्टफोन्स जो आपको ज़रूर देखने चाहिए!

  2025 में Rs.15,000 से कम के टॉप 10 बजट स्मार्टफोन्स जो आपको ज़रूर देखने चाहिए! नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन बजट Rs.15,000 से कम है? चिंता मत करो, भाई! 2025 में ढेर सारे धाँसू फोन्स आ रहे हैं, जो कम कीमत में शानदार फीचर्स देते हैं। चाहे आपको इंस्टाग्राम रील्स बनाने हों, IPL स्ट्रीमिंग करनी हो, या गेमिंग का शौक हो, ये फोन्स सबकुछ कर सकते हैं। मैंने अपने दोस्तों के साथ रिसर्च की और viralscoop.in के लिए 2025 के टॉप 10 बजट स्मार्टफोन्स की लिस्ट तैयार की। चलो, देखते हैं कौन से फोन्स मचाएंगे धमाल! 1. Realme Narzo 70 Pro Realme का ये फोन 5G सपोर्ट के साथ आता है। 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा इसे रील्स बनाने के लिए परफेक्ट बनाता है। कीमत: Rs.14,999 (लगभग)।                        REALME NARZO 70 PRO 5G 2. Xiaomi Redmi 14C Redmi हमेशा बजट में कमाल देता है। 5000mAh बैटरी और Snapdragon 4 Gen 2 के साथ ये फोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार है। कीमत: Rs.13,499।        XIAOMI  ...